गर्भनिरोधक गोलियां अब पुरुषों के लिये

जानकारी के अनुसार लंदन के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इस जीन का पता लगाया है और उनका यह शोध ‘पीएलओएस जेनेटिक्स’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। पत्रिका में प्रकाशित इस शोध की मानें तो शोधकर्ताओं ने यह परीक्षण चूहों पर किया है। उन्होंने चूहों के शरीर में कटनल-1 नामक जीन का पता लगाया है जो शुक्राणु बनाने के अंतिम चरण में बहुत अहम होता है।
उनका दावा है कि जो भी दवा कटनल-1 के प्रवाह को बाधित करे वह गर्भनिरोधक हो सकती है। शोधकर्ताओं ने यह भी दावा किया है कि इस दवा का प्रभाव स्थायी नहीं है और इसे जरूरतों के अनुरूप बदला भी जा सकेगा। इससे पुरुषों की शुक्राणु उत्पादन करने की क्षमता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और न ही उनकी यौन क्षमता पर कोई विपरीत प्रभाव पड़ेगा। हालांकि अभी इस दवा के बाजार में आने में समय है।












Click it and Unblock the Notifications