सोनिया के असम दौरे से पहले भयानक विस्फोट, 1 की मौत

इस बम को सड़क के किनारे छिपाकर रखा गया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को एक दिन के गुवाहाटी जा रही थी, और उल्फा के वार्ता विरोधी धड़े ने उनके दौरे के विरोध में 12 घंटे के असम बंद का आह्रान किया था। इसके चलते असम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।
राज्य में कांग्रेस सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोनिया आज असम के दौरे पर जाएंगी। विस्फोट के मामले पर पुलिस ने बताया कि बम कांग्रेस नेता के घर के सामने लगाया गया था। राज्य में कांग्रेस सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शिरकत करने के लिए शनिवार सुबह गुवाहाटी पहुंचेंगी।
इससे पहले भी उल्फा ने 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दौरे के खिलाफ 12 घंटे के बंद का आह्राल किया था। मनमोहन सिंह वहां असम विधानसभा की रीरक जयंती में हिस्सा लेने के लिए वहां जा रहे थे, लेकिन उल्फा के धमकी का उस समय ज्यादा असर नहीं पड़ा था। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में उल्फा का कुछ ज्यादा की प्रभाव है।












Click it and Unblock the Notifications