Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वाह रे कांग्रेस तेरा खेल, सस्ती दारू पर महंगा तेल: ठाकरे

Bal Thackeray
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने पेट्रोल की कीमत में वृद्धि पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अब महाराष्ट्र में पेट्रोल से सस्ती शराब हो गई है। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में ठाकरे ने लिखा है, वाह रे कांग्रेस तेरा खेल, सस्ती दारू पर महंगा तेल। पिछले तीन साल में 16 बार तेल की कीमतों में वृद्धि के लिए कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए ठाकरे ने कहा कि 'आम आदमी' की सुरक्षा के बजाय कांग्रेस ने गरीबों का गला घोंटने का काम किया है।

उन्होंने चेताया कि जिस तरह तेल की कीमतें बढ़ती जा रही है, उससे जल्द ही लोगों के लिए दोपहिया या चारपहिया वाहन रखना असम्भव हो जाएगा। इस मूल्य वृद्धि से सभी क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होगी।" उन्होंने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय बाजार से 35 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल खरीदता है और यह उपभोक्ताओं को आठ अलग-अलग करों के कारण करीब 80 रुपये प्रति लीटर का पड़ता है।

ठाकरे ने कहा कि यदि राज्य कर हटा लें तो पेट्रोल की कीमत करीब आधी हो जाएगी। लेकिन सरकार ऐसा नहीं करेगी, क्योंकि इससे उसे अरबों रुपये का राजस्व मिलता है। आपको बताते चलें कि मौजूद समय में पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर देश व्‍यापी विरोध देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भाजपा ने मुंबई में रैली निकाल कर विरोध जताया तो आज कोलकाता में ममता बनर्जी रैली निकालने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+