वर्चस्व की लड़ाई में मेरी मां को मुशर्रफ ने मारा : बिलावल

bilawal bhutto
वाशिंगटन। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने उनकी मां और पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के लिए पाकिस्तान तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को कसूरवार ठहराया है।उन्होंने कहा की ये सारी लड़ाई वर्चस्व और पकिस्तान में सत्ता हासिल करने की थी।

सीएनएन को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में बिलावल ने कहा कि, मुशर्रफ ने मेरी मां (बेनजीर) की हत्या कराई थी । जिसके लिए मैं उन्हें जिम्मेदार मानता हूं। जब उनसे ये पूछा गया कि वो ऐसा क्यों कह रहे हैं तो बिलावल ने कहा कि, क्योंकि मुशर्रफ को खतरे की जानकारी थी। खुद मुशर्रफ ने पूर्व में बेनजीर को धमकी दी थी। जहाँ मुशर्रफ ने खुद बेनजीर से कहा था कि उनकी सुरक्षा का सीधा संबंध उनके रिश्तों और उनके बीच सहयोग से है।

गौरतलब है की बिलावल इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं जहां बिलावल ने कहा कि जब मुशर्रफ ने आपातकाल लागू किया था तो यह साफ हो गया था कि वह हमारी आंखों पर पर्दा डाल रहे हैं, तब वह पाकिस्तान में लोकतंत्र की वापसी बिल्कुल नहीं चाहते थे। मेरी मां ने उनके खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी और उनकी सुरक्षा घटा दी गई। अगर सूत्रों की माने तो पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के पुत्र की योजना अगले चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने और राजनीति में शामिल होने की है।

बिलावल ने कहा, मैं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का अध्यक्ष हूं। पिछले चुनाव में मैंने प्रचार नहीं किया था। मैं विश्वविद्यालय चला गया था। मुझे नहीं लगता कि अभी मेरे पास सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कोई जनादेश है। मैं अगले चुनाव में प्रचार करना और फिर बड़ी भूमिका निभाना चाहता हूं।

ये पूछे जाने पर की क्या वो पकिस्तान में एक युवा नेता के रूप में आ सकते हैं तो इस सवाल पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए बिलावल ने कहा कि, मैं जिस स्तर से भी अपनी जनता की मदद कर सकता हूं, बिलकुल करना चाहूंगा। पाकिस्तान में अभी बहुत कठिन समय है और हम सबको मदद करनी होगी।

अपनी सुरक्षा के विषय पर पूछे गए सवाल पर तर्क देते हुए बिलावल ने कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा कि कोई खास चिंता नहीं है और उन्हें इस बात का पूरा विशवास है कि पाकिस्तानी सरकार उन्हें पर्याप्त सुरक्षा देगी। वर्तमान सरकार कि तारीफ करते हुए बिलावल ने कहा कि वर्तमान सरकार उस सरकार की तरह नहीं जिसने पाकिस्तान में मेरी मां की सुरक्षा के साथ छेड़छाड़ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+