हस्‍बैंड स्‍वैपिंग की सनक में महिला ने किये 5 कत्‍ल

Girl
राजकोट। यह वो दहला देने वाली कहानी है जिसका आगाज और अंजाम दोनों आपको बेचैन कर देगा। यह हिंदुस्तान की पहली ऐसी वारदात है जिसमें एक बीवी अपने पति से वाइफ स्वॉपिंग के लिए नही बल्कि हस्बैंड स्वैपिंग के लिए जिद करती है। वह ना सिर्फ जिद करती है बल्कि अपनी जिद पूरी भी करती है और इसी जिद को पूरा करने के चक्कर में वह एक के बाद एक पांच खून करती है। जी हां ये सच है और गुजरात के राजकोट की घटना है।

गुजरात के राजकोट में कुछ दिन पूर्व सड़क के किनारे एक व्‍यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्‍जे में लेकर छानबीन शुरु कर दिया। छानबीन में युवक की पहचान राजेन्‍द्र नामक व्‍यक्ति के रूप में हुई जो गुजरात का एक रसूखदार व्‍यक्ति था। पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि राजेन्‍द्र ने कुछ दिन पहले की रौशन नाम की एक लड़की से शादी की थी।

पुलिस ने रौशन से पूछताछ की तो रौशन टूट गई और सबकुछ साफ साफ बता दिया। रौशन ने जो बताया वो सुनकर आप चौक जायेंगे। उसने पुलिस को बताया कि उसने राजेन्‍द्र से पहले चार और लोगों से शादी कर चुकी थी। उसने बताया कि उसे हस्‍बैंड स्‍वैपिंग का शौख था और इस चाह में वह पतियों का शिकार करती थी और फिर उनकी दौलत हड़प कर दूसरे शिकार की तलाश में लग जाती थी।

रौशन ने पुलिस को बताया कि राजेन्‍द्र उसका पांचवा पति था और उसे मारने से पहले ही वह छाठवें पति की तलाश कर चुकी थी। उसका नाम आमिर था और उसके साथ ही मिलकर उसने राजेन्‍द्र का कत्‍ल किया था। रौशन आज सलाखों के पीछे है मगर चार पतियों का सुराग अभी भी नहीं मिल सका है। पुलिस यह मानती है कि रौशन ने उनका भी कत्‍ल कर दिया है मगर पुलिस को पास इसे साबित करने का कोई सबूत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+