घर में आग लगने से बच्ची जिंदा जली

इस कारण वह अदालत में गया था। दोपहर के समय उसकी पत्नी व दो वर्षीय पुत्री अंजुम घर के अंदर सो रही थी। घर में अचानक आग लग जाने से उसकी पत्नी की आंख खुली तो वह घबराकर बाहर पानी के लिए भागी, लेकिन वह बच्ची को नहीं निकाल पाई। जब तक वह लौटी तो आग बेकाबू हो चुकी थी। तेज हवा के कारण ग्रामीण आग पर काबू नहीं पा सके।
सूबेदीन ने बताया कि घर में रखे पैंतीस हजार रुपये की नकदी, पचास मन सरसों, जेवर और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पुन्हाना थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा भेज दिया गया है। गुबराडी के सरपंच नाजर, गौधोला पूर्व सरपंच हुसैना खान व क्षेत्र के मौजीज लोगों ने जिला प्रशासन से पीडि़त परिवार को सहायता दिए जाने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications