भोजपुरी हिरोइन ने बड़ी ही अदा से लगाया 2.5 करोड़ का चूना

police girl
अहमदाबाद। अब तक आपने सुना होगा की अपने मजबूत और दमदार अभिनय के चलते अभिनेत्रियां अपने प्रशंसकों का दिल लूट लेती हैं। वहीं कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी होती हैं जिनको अभिनय तो नहीं आता हाँ मगर लूटने की कला इनमें भी होती है। लूटने का ताजा मामला है गुजरात के अहमदाबाद का जहां अभिनेत्री ने व्यापारी को ऐसे लूटा की फिर व्यापारी को पुलिस की मदद लेनी पड़ी क्षेत्र की पुलिस परेशान है की आखिर कहां है अभिनेत्री।

आपको बताते चलें की भोजपुरी फिल्मों की हिरोइन तुलिप सिंह ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर अहमदाबाद के एक सुनार को ऐसे लूटा की उसको ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लग गया। पीड़ित सुनार के मुताबिक ऐक्ट्रेस ने फर्जी चेक देकर उससे 2.55 करोड़ रुपए के गहने खरीदे। जूलर की शिकायत पर पुलिस ने तुलिप के साथी निर्माता रमण को गिरफ्तार कर लिया है जबकि ऐक्ट्रेस की तलाश जारी है।

गौरतलब है की सीजी रोड पर स्थित के.के. जूलर्स के मालिक कैलाश सत्यनारायण की भोजपुरी ऐक्ट्रेस तुलिप सिंह से 2011 में जान-पहचान हुई थी। उस वक्त तुलिप ने सुनार से काफी गहनों की खरीदारी की थी। बाद में तुलिप ने इस सुनार की जान पहचान अपनी एक अन्य साथी रमण से कराई जहां दोनों ने मिलकर 2.55 करोड़ रुपए कीमत के जेवरात ख़रीदे और पेमेंट चेक से किया, जो बाउंस हो गया।

इस मामले से परेशान सुनार ने इस पूरे मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच से की जिसने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभिनेत्री के साथी और पेशे से निर्माता रमण को गिरप्तार कर लिया है जबकि अभिनेत्री फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम मामले की जांच के लिए मुंबई रवाना हो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+