जेल में बंद राजीव गांधी के हत्यारे ने पाया 12वीं में 91%

Rajiv Gandhi
दिल्ली (ब्यूरो)। जुर्म हत्या। वह भी किसी और की नहीं...पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की। जेल में वह 18 साल से बंद है। 19 साल की उम्र से ही। पर इस बार वह कुछ अन्य कारणों से चर्चा में है।

तमिलनाडु के मदुरै जेल में बंद हत्यारा एजी पेरारिवलन ने राज्य बोर्ड परीक्षा के 12वीं में 91 प्रतिशत अंक पाकर सबको हैरत में डाल दिया है। पेरारिवलन को मुरुगन और सांतन के साथ मौत की सजा सुनाई गई थी। हालांकि इन तीनों ने राष्ट्रपति से गुहार लगाई थी कि वे उनकी मौत की सजा को बदल दें पर राष्ट्रपति ने उनकी मर्सी अपील खारिज कर दी है।

वैसे दया याचिका को लंबित मामले पर एक बार वे फिर कोर्ट के दरवाजे पर हैं। पढ़ाई में तेज पेरारिवलन ने 1200 पूर्णांक में 1096 अंक हासिल किए हैं। उसे कविताएं और तमिल संत तिरुवल्लुवर के उपदेश पढ़ने का शौक है। गौरतलब है कि पेरारिवलन को सीबीआई ने 11 जून 1991 को पकड़ा था। उस पर हमले के मुख्य आरोपी शिवरासन को बम मुहैया कराने के लिए 9 वोल्ट की एक बैटरी खरीदकर हत्या में मदद करने का आरोप लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+