मुख्यमंत्री नीतीश के काफिले पर पथराव, 6 गाडि़यां क्षतिग्रस्त

काफिला जैसे ही बक्सर पहुंचा स्थानीय लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सर के चौसा बाजार में स्थानीय लोग बिजली पानी की मांग को लेकर सड़क जाम कर बैठे हुए थे। स्थानीय प्रशासन को नीतीश के काफिले को वहां से निकालने के लिए आधे घंटे तक मशक्कत भी करना पड़ी।
जैसे-तैसे सीएम का काफिला वहां से निकला लेकिन तीन सौ चार सौ की संख्या में गुस्साई भीड़ ने पीछे से उसपर पत्थरों से हमला कर दिया। इससे पीछे की गाड़ियों के शीशे टूट गए। गनीमत यह रही कि हमले में किसी को चोट नहीं पहुंची। इसके बाद नीतीश ने फिलहाल अपनी सेवा यात्रा रोक दी है। मुख्यमंत्री के काफिले पर पथराव की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications