एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत

दो अन्य पर्वतारोही जर्मन नागरिक एबेहर्ड स्हाफ तथा दक्षिण कोरियाई नागरिक सोंग वोन बिन की भी मौत हो गई। ये दोनों बीते शनिवार से लापता थे। अधिकारी ने कहा कि चीन का एक पर्वतारोही और नेपाली गाइड के लापता होने की खबर है। इस मौसम में एवरेस्ट के सफर के दौरान मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। इस मौसम में अब तक 150 लोगों ने एवरेस्ट का सफर तय किया है। इनमें 13 भारतीय हैं।
इस साल एवरेस्ट की चढ़ाई के मौसम की शुरुवात में ये मौते हुई हैं। सौ से ज्यादा लोग दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने की कोशिश कर रहे है और इनमें से कुछ ने प्रशासन की सलाह के बाद इसकी शुरुवात देरी से की है जिससे इसकी गति धीमी भी हो गई है।
नेपाली पर्यटन मंत्रालय के एक अधिकारी ने 21 मई को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हाल ही में माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में अचानक जबरदस्त बर्फीला तूफ़ान आया। इन लोगों की मौत तूफान की चपेट में आने से हुई है। एक जर्मन पर्वतारोही की इस महीने की 19 तारीख को माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में 8700 मीटर की ऊंचाई पर हुई। जबकि कनाडा का एक पर्वतारोही 8650 की ऊंचाई और एक चीनी व्यक्ति का शव 21 मई को 8600 मीटर की ऊंचाई पर मिला।












Click it and Unblock the Notifications