बच्चों के लिए खुलने वाला है फेसबुक

अब बच्चों को उम्र छिपा कर एकाउंट बनाने का गलत काम नहीं करना पड़ेगा। ब्रिटेन में फेसबुक के नीति प्रमुख साइमन मिलनर ने कहा है, 13 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक पर आने के लिए अपनी उम्र के बारे में गलत जानकारी दे रहे हैं। मिलनर ने कहा कि इनमें से कुछ बच्चे तो अपने अभिभावकों की अनुमति और मदद से ऐसा कर रहे हैं। यदि इस प्रतिबंध को हटाने का फैसला हो जाता है तो फेसबुक में इस्तेमाल करनेवालों की संख्या और बढ़ जाएगी।
इस समय फेसबुक पर शामिल लोगों की संख्या 90 करोड़ के आसपास है। माना जा रहा है कि प्रतिबंध हटने के बाद यह आंकड़ा 1 अरब पर पहुंच जाएगा। हालांकि फेसबुक चाहता है कि इस मामले में इंग्लैंड और अमेरिका में व्यापाक बहस हो, उसके बाद फैसला लिया जाए। मिलनर ने कहा कि बच्चों को फेसबुक सुविधा देने की बात अभी भी शुरुआती दौर में है।
जब तक अमेरिका में इस बारे में सहमति नहीं मिलती है तब तक यह सुविधा बच्चों को नहीं दी जाएगी। वह कहते हैं अमेरिका के सख्त कानून के तहत वे 13 साल से कम उम्र के बच्चों को फेसबुक पर आने की छूट हम नहीं देते हैं। यही नियम हमने सारी दुनिया में बना रखा है। कुछ लोगों का मानना है कि बच्चों को छूट देने का सकरात्मक असर ही पडे़गा।












Click it and Unblock the Notifications