'गे' बेटे का आरोप, मेरा BCCI चीफ पिता मुझे नंगा कर पीटता है

आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही अश्विन को मुंबई में एक बार में हंगामा करने और पेमेंट ना करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अश्विन का कहना है कि पुलिस ने उसे बुरी तरह से पीटा और ऐसा उसके पिता श्रीनिवासन के इशारे पर हुआ। अश्विन ने बताया कि उसके पिता तब से उसके खिलाफ है जब उसने अपने गे स्टेट्स के बारे में उन्हें बताया था।
मालूम हो कि 1998 में अश्विन ने खुद अपने समलैंगिक होने और अवि से प्यार करने की बात श्रीनिवासन को बताया था। तब से श्रीनिवासन अश्विन पर खुद को चेंज करने का दवाब डाल रहे हैं। अश्विन ने बताया है कि इससे पहले 2002 में उन्हें काफी पीटा गया और अंधेरे कमरे में बंद रखा गया। तरह तरह की दवाएं दी गईं। कई बार उन्हें ऐसा लगा कि अब जान नहीं बचेगी। ऐसे में एलजीबीटी के लिए काम करने वाले हमसफर ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक राव कवि ने उनकी मदद की।












Click it and Unblock the Notifications