प्रधानमंत्री की ईमानदारी पर रामदेव ने लगाये गंभीर आरोप

सभा को संबोधित करते हुए रामदेव ने कहा कि "प्रधानमंत्री किसके हाथों में बिकता है? प्रधामंत्री अमरीका के हाथों में बिकता है। प्रधानमंत्री विदेशी कंपनियों के हाथों में बिकता है। प्रधानमंत्री पूंजीपतियों के हाथों में बिकता है, जो उनको दस-दस पचास-पचास सौ-सौ पांच-पांच हजार करोड़ नहीं दस हजार करोड़ रुपये दे देते हैं। प्रधानमंत्री की नाक के नीचे करीब 10 उद्योगपतियों को बेच दिया गया है। लूट कहां मची हुई है माइनिंग में। वो जो ऊपर बैठे हैं न वित्त मंत्री वो माइनिंग का तो नाम ही नहीं लेते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री की नाक के नीचे 10 लाख 67 हजार का घाटा बताया, घोटाला नहीं बताया।
घोटाला तो 200 लाख करोड़ रुपये का है। रामदेव ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'जिस देश के प्रधानमंत्री की नाक के नीचे 200 लाख करोड़ रुपये का घाटा हो जाए वो प्रधानमंत्री ईमानदार है कि बेईमान। अगर ये 300 सांसद ठीक हो जाएं और ये प्रधानमंत्री ठीक हो जाए तो एक दिन में भारत अमेरिका और चीन से भी बड़ी ताकत बन सकता है'।












Click it and Unblock the Notifications