दोस्त ने साइट पर अपलोड की छात्रा का डर्टी क्लिप
रोहतक।
प्यार का सुनहरा खवाब लिए आए दिन न जाने कितनी लड़कियां लव, सैक्स और धोखे की शिकार हो रही हैं। इसका कारण अपने साथी पर आंख बंदकर विश्वास कर लेना भी है। बड़े शहरों के साथ-साथ इस धोखेबाजी की शिकार मध्यम व छोटे शहरों की लड़कियां भी हो रही है। रोहतक के पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एमबीबीएस अंतिम वर्ष की एक छात्रा का अंतरंग वीडियो क्लिप इंटरनेट पर अपलोड हो गया। id="toptextpromo">वीडियो
क्लिप को डाउन लोड करने वाला और कोई नहीं बल्कि उसका अपना ही मित्र है। एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की छात्रा का मित्र एनआरआई है। बताया जा है कि छात्रा ने कंप्यूटर पर वैबकैम का इस्तेमाल करते हुए फोटो और वीडियो शेयर कर लिए। एनआरआई मित्र ने उसकी क्लिप एक साइट पर डाउन लोड कर दी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हैरत
की बात है कि इसकी भनक छात्रा को नहीं मिली। इसका पता तब चला, जब संस्थान के ही किसी छात्र ने उसकी तस्वीरें देखी। मामले की खबर अधिकारियों को लगी तो उन्होंने तुरंत इस क्लिप को संबंधित साइट से हटवा दिया है। इस बारे में विवि की रजिस्ट्रार डॉ. सरला हुड्डा ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है। संबंधित साइट से वीडियो क्लिप को हटवा दिया गया है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है। आलाधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस की मदद लिए जाने का अभी तक कोई समाचार नहीं मिला।











Click it and Unblock the Notifications