पाकिस्‍तान ने लगाया ट्विटर पर प्रतिबंध

twitter
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक भले ही ट्विटर पर किसी तरह की पाबंदी की बात से इंकार किया है, लेकिन देश के कई हिस्सो में इस माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट को बंद कर दिया गया है। इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस्लामाबाद और निकटवर्ती शहर रावलपिंडी सहित स्थानों के लोग ट्विटर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

मलिक ने आज सुबह खुद ट्वीट किया था कि पाकिस्तानी सरकार की ट्विटर और फेसबुक पर प्रतिबंध लगाने की उनकी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि आप सभी को मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि ट्विटर और फेसबुक हमारे देश में चलते रहेंगे और इन्हें बंद नहीं किया जाएगा। अफवाहों पर भरोसा नहीं करें।

मलिक ने एक ट्वीट में न्यूयॉर्क टाइम्स उस खबर को भी खारिज कर दिया, जिसमें पाकिस्तानी सरकार की सोशल मीडिया पर बंदिश लगाने की योजना के बारे में कहा गया था। पाकिस्तान के अधिकारियों ने पैगंबर मुहम्मद के कार्टून के जरिए ईश-निंदा करने का आरोप लगा कर माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर रोक लगा दी है।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि ट्विटर पर ईश-निंदन और भड़कानेवाली सामग्री का प्रसार करने के कारण रोक लगाई गई है। बयान में कहा गया कि ट्विटर पर ईश-निंदा से जुड़े कार्टून बनाने के अभियान में शामिल होने की सूचनाएं दी गई थीं। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान सरकार की ओर से ईश-निंदा से जुड़ी सामग्री को हटाने के आग्रहों का जवाब नहीं देने के बाद ट्विटर को बंद किया गया।

बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने कई बार ट्विटर से संपर्क किया, लेकिन वेबसाइट के प्रबंधक ने कोई जवाब नहीं दिया। पाकिस्तान के कई क्षेत्रों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोपहर बाद से लोग ट्विटर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार पाकिस्तान में लगभग 60 लाख लोग ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+