भाजपा ने मांगी अमिताभ बच्चन से मदद

भाजपा की ओर प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने श्री बच्चन को पत्र लिखा है। प्रवक्ता ने अमिताभ बच्चन को लिखे पत्र में कहा है कि विदर्भ (महाराष्ट्र) के किसानों की बदहाली पर आपकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है। आपके इस निर्णय से महाराष्ट्र के किसानों ने जहां राहत की सांस ली है वहीं देश के अन्य हिस्से के किसान भी आपकी तरफ बडी आशा भरी दृष्टिï से देख रहे हैं। विजय बहादुर पाठक ने लिखा है, "मैं आपका ध्यान आपके गृह प्रदेश की ओर आकॢषत करना चाहता हूं। आपके गृहनगर और बाबू जी की कर्मस्थली इलाहाबाद से मात्र 100 किमी दूर बुन्देलखण्ड क्षेत्र में किसान कर्ज के भारी बोझ से दबा है, जिस कारण आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है।"
उन्होंने लिखा है कि बुन्देलखण्ड के किसानों की उपेक्षा होती चली आ रही है। बिजली, पानी, सडक स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित बुन्देलखण्ड के किसान अब सूदखोरों के चंगुल में फंस गये हैं। अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर्ज लेने को विवश किसानों का दुख दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। सरकारों ने बुन्देलखण्ड पैकेज के नाम पर बडी-बडी घोषणायें की। लोक लुभावन वायदे किये।
उन्होंने लिखा है कि प्रदेश के आप कभी ब्राण्ड अम्बेसडर रहे हैं। जहां तक मैं समझता हूं बांदा से महाकवि बच्चन के रिश्ते भी बड़े आत्मीय रहे हैं। मेरा विश्वास है कि आप जैसे व्यक्ति की काई सार्थक कदम उठायेगी। इससे पहले बुन्देलखण्ड किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष राममूर्ति चौधरी ने भी श्री बच्चन को विदर्भ के किसानों की तरह बुन्देलखण्ड के किसानों की मदद करने की अपील की थी। श्री बच्चन ने विदर्भ के परेशान 90 किसानों को तीस लाख रुपये मदद देकर उन्हें बड़ी राहत पहुंचायी है।












Click it and Unblock the Notifications