बीच पर हेलीकॉप्टर से आये आईस्क्रीम खाने

समाचार पत्र 'द सन' के मुताबित नॉरफॉक के विंटरटॉन आन सी समुद्र तट पर हेलीकॉप्टर में सवार बचाव दल के सदस्यों को उससे बाहर निकलते देखा गया। वहां तट के पास सैर करने वाले लोगों ने चालक दल के सदस्यों को हेलीकॉप्टर से बाहर निकलते देखा था।
लोगों ने बताया कि चालक दल के सदस्य हेलीकॉप्टर से उतर कर समीप के विंटरटॉन ड्यून्स बीच कैफे में दाखिल हुए। लोगों ने यह भी बताया कि चालक दल के सदस्यों ने कैफे से तीन मैंगम क्लासिक्स और मैंगम का एक सफेद चाकलेट खरीदी। उसके बाद वे हेलीकॉप्टर में सवार होकर चले गये।
जरा सोचिये इसे पागलपन कहेंगे या जुनून लेकिन सच पूछिए तो इस तरह से जान को जोखिम में डालना पागलपन ही है। खैर इस वाक्ये को पढ़ कर आपको थम्ब्स अप का वो विज्ञापन जरूर याद आ गया होगा, जिसके बोल हैं- "आज कुछ तूफानी करना है"।












Click it and Unblock the Notifications