इंसानियत को शर्मसार कर यूपी पुलिस ने शव को जूते से धकेला

UP Police Logo
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में पुलिस का वो घिनौनी चेहरा सामने आया है जिसे जानने के बाद आपकी आत्‍मा कांप जायेगी। यूपी पुलिस के एक इंस्‍पेक्‍टर ने इंसानियत को शर्मसार करने वाला ऐसा काम किया है जो सभ्‍य समाज का कोई भी इंसान कभी नहीं करेगा। घटना तकलीफ देने वाली है मगर इस सच से रूबरू होना बेहद जरूरी है। दरअसल हत्‍या की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्‍पेक्‍टर ने शव को देखने के लिये अपने जूते से धकेला।

खास बात यह है कि इंस्‍पेक्‍टर साहब जब यह कर रहे थे तो उनके पास ही जिला की महिला कप्‍तान मौजूद थी और उन्‍होंने भी कुछ कहने की जहमत नहीं उठाई। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यूपी के अमरोहा में एक युवक की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। शव सड़क किनारे लावारिस हाल में बरामद किया गया। सूचना पाकर पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। प्रारंभिक छानबीन में युवक की शिनाख्‍त 24 वर्षीय दीपके के रूप में हुई।

छानबीन के दौरान पुलिस इंसपेक्टर एससी बेलवाल ने बुलेट मार्क देखने के लिये अपने बूट से शव को धकेला। उस समय अमरोहा की महिला एसपी दीपिका गर्ग इंसपेक्टर के करीब ही खड़ी थी। उन्‍होंने ऐसा करने पर कुछ नहीं बोला। आरोप यह है कि इंसपेक्टर ने एसपी दीपिका गर्ग को शव में बने बुलेट मार्क को दिखाने के लिए अपने पैर से शव को सीधा किया और फिर बूट से ही बुलेट मार्क को दिखाया। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि क्‍या यूपी पुलिस को यह तक नहीं पता कि किसी भी शव के साथ कैसे पेश आना चाहिए? इस पूरे मामले में आपकी क्‍या राय है हमें जरूर बताईएगा। नीचे दिये गये कमेंट बाक्‍स में आप आपनी कीमती राय लिख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+