काले धन का काला गेम है आईपीएल: बाबा रामदेव

उन्होंने यह बात शनिवार को बहल के निकटवर्ती राजस्थान के गागड़वास गांव में डिप्टी कमांडेंट विजयपाल सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट शिक्षित लोगों की बजाय अगर राजनीति में सच्चे एवं ईमानदार अनपढ़ भी लोग आए तो भी यह देश के लिए अच्छा होगा। केन्द्र सरकार को रिमोट संचालित सरकार बताते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि इजराइल जैसे देश में राजस्थान से भी कम पानी है, लेकिन उस देश की सरकार की नीतियों के कारण पानी को सही तकनीक एवं ढंग से प्रयोग किया जाता है।
इसके विपरीत हमारी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में कहीं बाढ़ की स्थिति है तो कहीं पर पानी का अकाल है। इससे पूर्व बाबा ने कमांडेंट विजयपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया तथा शहीद वीरांगनाओं को सम्मानित किया। बाबा ने डॉ.आरके घोटर द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर लिखी गई पुस्तिका 'किसको पुकारूं 'का विमोचन भी किया।












Click it and Unblock the Notifications