प्रेमी के हॉस्टल में घुसकर प्रेमिका ने किया हंगामा

कुछ ही देर में वहां छात्रों की भीड़ लग गयी मामला काबू से बाहर होता देख हॉस्टल प्रबंधन ने पुलिस बुला ली जिसके बाद हंगामा कर रही छात्रा को पुलिस अपने साथ ले गयी।
घटना गाजियाबाद के नॉलेज पार्क स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज का है। मूलरूप से गाजियाबाद की रहने वाली छात्रा इस इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक में पढ़ती है। बताया जाता है कि छात्रा का कालेज में ही पढऩे वाले एक छात्र से प्यार हो गया। बात शादी तक पहुंच गई।
इसकी भनक छात्र के परिजनों को लगी तो उन्होंने विरोध किया और अपने बेटे का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। इसकी जानकारी होने पर छात्रा प्रेमी छात्र से मिलने हॉस्टल पहुंची। कालेज में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने छात्रों के हॉस्टल में जाने से छात्रा को मना कर दिया लेकिन वह गार्ड की कोई भी बात सुनने को तैयार ही नहीं थी।
काफी बहस के बाद भी जब वह भीतर नहीं जा सकी तो छात्रा ने कालेज गेट पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया। वहां पर छात्रों की भीड़ जमा हो गई। मामला बिगड़ता देख इसकी सूचना तुरंत कासना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उक्त छात्रा को काफी समझाया, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं हुई।
आखिरकार पुलिस ने छात्रा को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। इस बीच छात्रा के परिजन कासना कोतवाली पहुंच गए। परिजनों ने भी उसे काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुईञ कोतवाली में भी परिजनों के साथ उसने हाथापाई की। पुलिस ने इस मामले को एसडीएम कोर्ट में भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications