यूपी के मुख्‍यमंत्री का जनता दरबार: मायावती

Mayawati
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती व उनके सहयोगी स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर वार करते हुए हा कि मुख्यमंत्री का जनता दर्शन महज एक नाटक है और इस प्रकार के नाटकों से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होने वाला है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनता दर्शन करके समस्याओं का समाधान करने का नाटक कर रहे हैं लेकिन इससे कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है।

मायावती ने कहा कि यूपी में पिछले दो महीने में अपराध तेजी से बढ़ा है और अगले पांच सालों में सपा यूपी को बर्बाद कर देगी। मायावती से पहले शुक्रवार को स्‍वामी प्रसाद ने कहा कि सुश्री मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल में थाना और तहसील दिवस आयोजित होते थे जिसमें लोग अपनी समस्यायें लेकर जाते थे और उनका समाधान भी जो जाता था। अब सभी को भी अपनी समस्या बताने के लिये राजधानी लखनऊ आना होगा। उन्होंनें कहा कि जनता दर्शन मीडिया में बने रहने के लिये हैं।

उन्होंनें प्रश्न किया कि सपा सरकार यह बता सकती कि जनता दर्शन से कितने लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है। मौर्य ने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद उनकी पार्टी की सरकार जाने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति में गिरावट आ रही है। राज्य में सपा की सरकार के गठन के बाद अपराध की 77 बड़ी घटनायें हुईं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ता चुनाव में उन्हें वोट नहीं देने वाले दलितों को अपना निशाना बना रहे हैं। हरदोई और सहारनपुर आदि जिलों में कई जगहों पर दलितों और बसपा कार्यकर्ताओं पर हमले किये गये हैं। कई जगहों पर दलित सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीडन से गांव से पलायन कर गये हैं। उन्होंने कहा कि बसपा को पहले ही अंदेशा था कि सपा की सरकार आने पर राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ जाएगी यह अंदेशा सच साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी दलितों पर हो रहे सपा कार्यकर्ताओं के जुल्म को सहन नहीं करेगी तथा विधानसभा के आगामी सत्र में इस मामले को जोरशोर से उठायेगी। उन्होंने कहा कि सुश्री मायावती के कार्यकाल में दलित महापुरूषों के नाम पर बने स्मारक, पार्क और मूर्तियों में घोटाले की बात कह कर मुख्यमंत्री गलतबयानी कर राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से लगातार यह गलत बयान दिया जा रहा है कि स्मारकों, पार्को और मूर्तियों के निर्माण में 40 हजार करोड़ रूपये का घोटाला हुआ है। उन्होंनें कहा कि इनके निर्माण में इतनी राशि लगी ही नहीं है तो इतना बड़ा घोटाला कैसे हो सकता है। मुख्यमंत्री को यह पता होना चाहिये कि स्मारक और पार्क मात्र पांच सौ एकड़ में ही बनाये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+