यूपी में बिजली संकट को दूर करेंगे अखिलेश यादव

स्वास्थ्य सेक्टर में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अन्तर्गत नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और प्रभावी बनाया जायेगा। आम लोगों को आकस्मिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए इमरजेन्सी ट्रान्सपोर्ट सर्विसेज को शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए गरीबी रेखा से नीचे के सभी परिवारों को योजना से आच्छादित किया जाएगा। साथ ही, सभी राजकीय मेडिकल कालेजों में ट्रामा सेन्टर और गहन चिकित्सा कक्ष (आई.सी.यू.) भी स्थापित किए जाएंगे।
मदरसों में तकनीकी शिक्षा
समस्त प्रकार की छात्रवृत्तियों तथा सामाजिक सहायता पेंशन की वितरण व्यवस्था पारदर्शी एवं सुगम बनाई जाएगी। विशेष रूप से दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए इनकी कमियों का निराकरण किया जायेगा। अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए चल रहे 15 सूत्री कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के अलावा मदरसों में तकनीकी शिक्षा का प्रसार किया जाएगा।
राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के युग की शुरूआत करते हुए कक्षा 10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को टैबलेट तथा कक्षा 12 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को लैपटॉप उपलब्ध कराया जायेगा। इसके साथ ही बेरोजगारी भत्ता योजना-2012 का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया जायेगा। शिक्षकों की सेवा सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिए उनके वेतन, पेंशन तथा जीपीएफ की व्यवस्था का कम्प्यूटरीकरण कराया जायेगा। इसके साथ ही जन उपयोगी विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा।
बुंदेलखंड को विशेष पैकेज
डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अन्तर्गत पाँच वर्षों में 10 हजार ग्रामों को संतृप्त करने तथा बुन्देलखण्ड पैकेज के प्रभावी क्रियान्वयन को विकास एजेंडे में सम्मिलित किया गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पांच लाख लीटर दुग्ध भण्डारण क्षमता की डेयरी की स्थापना की जायेगी। इसके साथ ही लखनऊ में ही जय प्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेण्टर का निर्माण कराया जायेगा और कैंसर रोग के इलाज के लिए कैंसर इंस्टीट्यूट भी स्थापित किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त नई शहरी आवास एवं पर्यावास नीति बनाई जाएगी। बड़े शहरों में यातायात में सुधार किया जायेगा और नगर निकायों में सॉलिड वेस्ट प्रबन्धन परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications