अमेरिकी सिख पुलिसवालों को पगड़ी रखने की आजादी

America
वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन की पुलिस में बहुत जल्द आप पगड़ी धारी सिखों को भी देख सकेंगे। वॉशिंगटन पुलिस के ऐसे सिख अधिकारियों को दाढ़ी सहित अपने धर्म से जुड़ी दूसरी चीजें रखने की भी आजादी होगी। वॉशिंगटन में सिख पुलिस अधिकारियों को पगड़ी पहनने और दाढ़ी रखने की इजाजत दिए जाने से यह अमेरिका का पहला ऐसा बड़ा शहर हो गया है जहां धर्म से जुड़ी चीजें रखने की अनुमति दी गयी है।

वॉशिंगटन मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) के प्रमुख कैथी लेनियर की ओर से यह घोषणा की गयी जिन्होंने कहा कि सिख धर्म से जुड़ी आस्था के प्रति सद्भावना पैदा करने के लिए 4,000 अधिकारियों को सांस्कृतिक प्रशिक्षण दिया गया। लेनियर ने कहा कि पगड़ी और दाढ़ी में नजर आने वाले सिख-अमेरिकी अधिकारियों का पहला समूह अगस्त में वॉशिंगटन पुलिस में शामिल होगा।

गौरतलब है कि सिख धर्म के अनुयायियों को पगड़ी पहनना होता है, दाढ़ी रखनी होती है और साथ में एक कृपाण भी रखना होता है। हालांकि, ज्यादातर पश्चिमी देशों में सिख धर्म की इस आस्था को विवाद का सामना करना पड़ा है जहां पुलिस और सेना में अधिकारियों को बिना दाढ़ी के रहना जरूरी है।

अमेरिकी थलसेना ने साल 2010 से अपने सिख अधिकारियों को अपने धर्म से जुड़ी चीजें धारण करने की इजाजत दी थी। कनाडा और ब्रिटेन में पहले ही पगड़ीधारी सिख अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नयी यूनिफॉर्म नीति की घोषणा करते हुए वॉशिंगटन पुलिस प्रमुख ने कहा कि सिख अमेरिकी देश की राजधानी की हिफाजत कर सकते हैं और पूरे समय काम करने वाले अधिकारियों के तौर पर अपने समुदाय की सेवा कर सकते हैं। यह हमारे उस वादे की बानगी है जिसके तहत हमने अपने पुलिस बल को एक आदर्श के तौर पर पेश करने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+