रामदेव ने नहीं चुकाया टैक्‍स तो 58 करोड़ बन जायेगा काला धन

Baba Ramdev
नई दिल्ली। दुनिया के तमाम बैंकों में भारत के काले धन को वापस लाने की बात करने वाले योग गुरु बाबा रामदेव नई मुसीबत में फंस गये हैं। आयकर विभाग ने उनके ट्रस्‍ट को दी जाने वाली रियायतें हटा कर उन्‍हें 58 करोड़ रुपए चुकाने के लिए कहा है। अब अगर वो ये टैक्‍स नहीं चुकाते हैं तो यह 58 करोड़ रुपए उनकी तिजोरी में रखे-रखे काला धन बन जायेगा।

हम यहां बाबा के प्रति कोई नकारात्‍मक सोच विकसित नहीं कर रहे हैं, बल्कि दुनिया को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि यदि कोई व्‍यक्ति टैक्‍स नहीं चुकाता है तो उसका बचाया हुआ धन काला धन कहा जाता है। खैर अगर बाबा रामदेव की बात करें तो आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाले ट्रस्‍ट को आयकर चुकाने से मिली छूट खत्म हो गयी है। साथ ही उनके ट्रस्टों को 58 करोड़ रुपए चुकाने का नोटिस थमाया गया है।

आयुर्वेदिक दवाएं बेचने से हुई कमाई पर आयकर चुकाने के लिए रामदेव के ट्रस्टों को यह नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, इस मामले पर प्रतिक्रिया जानने की कई कोशिशों के बावजूद रामदेव के प्रवक्ता एस के तिजारावाला से संपर्क नहीं हो सका। सूत्रों ने बताया कि आकलन वर्ष 2009-2010 के दौरान हुई 120 करोड़ रुपए की कमाई पर कर चुकाने के लिए हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट, दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट को नोटिस जारी किया गया है।

आयकर विभाग ने इन्हें वाणिज्यिक गतिविधियां मानकर नोटिस दिए हैं। विदेशों में जमा भारतीय नागरिकों के काले धन को देश में वापस लाने की मुहिम चला रहे रामदेव एक ऐसे संगठन के प्रमुख हैं जो भारत और दूसरे देशों में आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण और बिक्री का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट संचालित करता है। परमार्थ कार्य करने वाले संगठनों से जुड़े प्रावधानों के तहत पिछले कुछ सालों से उनके ट्रस्टों को आयकर चुकाने से छूट मिली हुई थी।

विभागीय सूत्रों ने कहा कि रामदेव की ओर से किए जाने वाले सभी कारोबार की ऑडिटिंग करने वाले आयकर विभाग ने जांच के दौरान पाया कि आयुर्वेदिक दवाओं और इससे जुडी दूसरी पाचन सामग्रियों की बिक्री एक वाणिज्यिक गतिविधि है और इन्हें आयकर चुकाने से छूट नहीं मिलनी चाहिए। सूत्रों ने कहा कि आयकर विभाग के आकलन से रामदेव के ट्रस्टों के खिलाफ विदेश विनिमय कानूनों के उल्लंघन के आरोपों की जांच को भी मजबूती मिलेगी।

यह जांच प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की जा रही है। विभागीय सूत्रों ने कहा कि रामदेव के ट्रस्टों की दूसरी नियमित ऑडिट और स्रोत पर हुई कर में कटौती को जमा करने का काम भी जारी है। इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय ने रामदेव के ट्रस्टों की ओर से किए गए प्रेषण में विदेश विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत सात करोड़ रुपए के कथित उल्लंघन का भी पता लगाया है और इससे जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+