हाईकोर्ट का निर्मल बाबा मामले में केंद्र को नोटिस
दिल्ली
(ब्यूरो)। निर्मल बाबा के खिलाफ लखनऊ और झांसी में शिकंजा कसने के बाद अब दिल्ली में भी घेराबंदी शुरू हो गई है। दिल्ली के ही एक वकील सुग्रीव दूबे ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर निर्मल बाबा के खिलाफ ड्रग एंड मैजिक रेमेडीज ऑब्जेक्शनेबल एडवर्टाइजमेंट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। इस याचिका को संज्ञान में लेते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एके सिकरी और न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ की खंडपीठ ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है तथा उनसे पूछा है कि क्यों न निर्मल बाबा के खिलाफ प्राथमिक दर्ज किया जाए। id="toptextpromo">आपको
बता दें कि निर्मल बाबा इस समय मीडिया के निशाने पर भी है तथा हर जगह वकीलों औऱ कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है जबकि इनमें से कोई भी बाबा का शिकार नहीं है। केवल बाबा के रंगढंग को देखकर ही इनलोगों ने मुकदमा दर्ज कराया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>लखनऊ
में निर्मल बाबा के खिलाफ जिन्होंने मुकदमा दर्ज कराया गया है वह एक बार पहले भी इस तरह के झूठे मुकदमे में फंस चुके हैं। हालांकि वे खुद मुकदमा नहीं कर सकते थे इसलिए उन्होंने अपने बच्चों को आगे कर दिया जो कहीं से भी उचित नहीं है। वैसे तार्किक रूप से देखा जाए तो निर्मल बाबा का कृत्य कहीं से भी सही नहीं है पर जिस प्रकार से उनका विरोध हो रहा है वह भी सही नहीं है। केवल इसमें कुछ लोग अपनी मंशा साधने की फिराक में हैं।











Click it and Unblock the Notifications