अन्‍ना के काफिले पर हमला, कांग्रेस ने ठहराया जायज

anna hazare
नागपुर। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे लोगो को जागरूक करने के लिए महाराष्‍ट्र दौरे पर निकले थे, पर कुछ लोगों ने काफिले पर पत्‍थरबाजी की और काले झंडे भी दिखाए। एक जगह कुछ युवकों ने झंडे लहराए तो महल क्षेत्र में चिटनिस पार्क स्‍टेडियम के बाहर भ्‍ी विरोध प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस (महाराष्‍ट्र) ने इस घटना को जायज ठहराया।

पुलिस ने बताया कि युवकों ने हजारे के काफिले को दोपहर में शहर में कुछ स्थानों पर काले झंडे दिखाये। शहर के महाल क्षेत्र स्थित चिटनिस पार्क स्टेडिय के बाहर भी ऐसा ही एक विरोध प्रदर्शन किया गया जहां उन्हें जारी राज्यभर के दौरे के तहत शाम में एक रैली को संबोधित करना था। कुछ युवकों ने रामदापीठ क्षेत्र में पंचशील सिनेमा के पास हजारे विरोधी पर्चे फेंके।

हजारे के सहयोगी सुरेश पठारे ने दावा किया कि स्टेडियम के पास पार्क किये गए गांधीवादी नेता के एक वाहन पर पथराव किया गया लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया। पुलिस नियंत्रण कक्ष के सूत्रों के अनुसार धंतोली स्थित पत्रकार भवन में मीडिया को संबोधित करने के बाद हजारे सिविल लाइंस स्थित राज्य गेस्ट हाउस के लिए निकले महाल स्थित रैली स्थल के लिए नहीं और उनके काफिले पर कोई पथराव नहीं हुआ।

महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के अध्‍यक्ष विश्वजीत सिंह ने अन्‍ना के विरोधी इस कदम को जायज ठहराया। इस मामले पर पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में ले लिया है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि अन्‍ना हजारे की यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी पर टिप्पणी सहित कुछ पर्चे बांटे गए थे। इसी के बाद रामदासपीठ क्षेत्र के पंचशील सिनेमा पर हजारे का खुलकर विरोध किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+