हरियाणा में मैजिक पेन से लूटने वाला गिरोह

Police
चंडीगढ़। जरा सोचिए, आपने चैक पर साईन किया, अपनी मर्जी से रकम भरी। लेकिन रकम के अक्षर कोई गायब कर दे और आपके खाते से मनचाही कीमत भरके आपको चूना लगा दे, तब क्या होगा? ऐसा कारनामा करने वाले एक गिरोह को पंचकुला पुलिस ने धर दबौचा है। यह शातिर गिरोह लोगों को ठगने के लिए एक अलग ही तरीका था अपनाता था। इनके पास एक ऐसा मेजिक पेन था जिसकी स्याही गायब हो जाती है। इस पेन के जरिये इन्होंने कईयों को लूटा।

गिरोह दो सदस्यों को पकड़ा जा चुका है। बाकियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह लोगों के पास किसी समान या फिर किसी अन्य योजना का आफर लेकर जाते ओर उसे बेहद आकर्षक छूट पर देने की पेशकश करते। सौदा तय होने पर ये कीमत चेक के जरिये लेते और चेक में रकम भरने के लिए ये व्यक्ति को अपना मेजिक पेन देते।

इसके बाद इस चेक पर गर्म प्रेस फेर कर चेक पर लिखी पहले वाली रकम को आसानी से मिटा देते ओर इसमें ज्यादा रकम भर कर पैसा निकलवा लेते। इन्होंने बकायदा जाली दस्ताआवेजो के आधार पर बैंक अकाउंट भी खोल रखे थे। इस मेजिक पेन की खास बात यह है कि इस पेन की स्याही को कागज से मिटाना बेहद आसान है। इसके लिए कागज पर लिखे अक्षरों पर गर्म प्रेस फेर देने से स्याही गायब हो जायेगी।

बस इस पेन की इसी खासियत का इस्तेमाल इन्होंने लोगों को ठगने के लिए किया। जांच अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि इनका शिकार अभी तक चंडीगढ पंचकुला ओर पंजाब में दर्जन भर लोग हो चुके है। इस गेंग में और भी लोग शामिल है जिनमे से एक पहले ही पुलिस के हाथ लग चुका है। यह गिरोह पंचकुला के सैक्टर-7 में एक किराये के मकान से आपरेट हो रहा था।

सेक्टर 20 स्थित एक बैंक के एक अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इन दोनों को अदालत में पेश किया जहा से इन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े ओर लोगो को तलाश कर रही है ओर साथ ही यह भी कि यह मेजिक पेन ये लोग कहा से हासिल करते थे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+