हरियाणा के सीएम हुड्डा की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई में भर्ती

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार शाम करीब छह बजे दिल्ली से चंडीगढ़ लौटे थे। वह कई दिन से दिल्ली में ही थी और वहां विभिन्न बैठकें कर रहे थे। दिल्ली की बैठकों के मद्देनजर हुड्डा ने अपना इश्चाइल दौरा भी स्थगित कर दिया था। अधिकारियों से वार्ता के बाद मुख्यमंत्री रात को आराम करने अपने कमरे में गए तो अचानक सीने में दर्द होने की शिकायत हुई।
उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया और बिना सरकारी तामझाम के अपनी गाड़ी से पीजीआइ पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अचानक देखकर पीजीआइ के स्टाफ में हड़बड़ी मच गई। सूचना मिलते ही एंडोक्रानालॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल भंसाली वहां पहुंचे और उनकी जांच की। कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. यशपाल शर्मा को भी बुला लिया गया और शुगर लेबल के अलावा हुड्डा का रक्तचाप मापा गया।
इसके बाद मुख्यमंत्री की ईसीजी व कुछ अन्य टेस्ट किए गए। बाद में देर रात हुड्डा को एमरजेंसी से प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। पांचवीं मंजिल पर आराम कर रहे हुड्डा पहले से काफी ठीक हैं। फिर भी उनको अभी एक-दो दिन पीजीआइ में रखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications