मायाराज में दलित महापुरूषों के नाम पर हुए घोटाले

सपा प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि अंबेडकर पार्क में लगने वाले हाथी के निर्माण में मूर्तिकार की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी और ठेकेदार की गिर तारी से घोटाले का पर्दाफाश हो चुका है।
राजेंद्र यादव ने कहा कि बसपा शासन घोटालों की सरकार रही है। इस सरकार में तमाम घोटाले हुए। मायावती ने महापुरुषों तक को नहीं छोड़ा और दलित महापुरुषों की आड़ में जमकर घोटाला किया। उन्होंने कहा कि मायावती और उनके मंत्रियों ने उन दलित महापुरूषों को भी नहीं छोड़ा जिनके नाम पर पार्टी राजनीति करती रही हैं।
पार्टी प्रवक्ता ने सपा को दलितों का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि सपा ने ही दलित नेताओं और महापुरूषों को सच्चा स मान दिया है। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में विधानसभा मार्ग का नाम बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर मुलायम सिंह यादव की सरकार के कार्यकाल में ही किया गया। विधानसभा में बाबा साहब का भव्य चित्र भी मुलायम ङ्क्षसह यादव के मु यमंत्रित्व काल में लगा था।
सपा ने कभी भी दलित महापुरूषों के नाम पर हो रहे निर्माण कार्य में छेड़छाड़ नहीं की। उन्होंने कहा कि महापुरुषों को लेकर राजनीति करने से लोग बाज आयें। महापुरुषों के नाम पर धनउगाही करने वाले कभी किसी का स मान नहीं कर सकते, इन बस एक ही मकसद होता है कि किस प्रकार महापुरुषों के नाम पर इस्तेमाल पर स्वयं का भला किया जाये।












Click it and Unblock the Notifications