'आईपीएल पैसे वालों का गंदा खेल है, सचिन ना खेलें'

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चर्चा के दौरान सचिन को राज्यसभा के लिये मनोनीत किये जाने पर बधाई देते हुए कहा कि सचिन महान खिलाड़ी हैं और उन्हें आईपीएल में नहीं खेलना चाहिए। मुख्यमंत्री के मुताबिक आईपीएल पैसे वालों का तमाशा बन गया है और यह गंदा खेल हो गया है। इस आयोजन में काला धन लगाया जा रहा है। उन्होनें आगे कहा कि सचिन जैसे महान खिलाड़ी इस आयोजन में खेलते हैं जो ठीक नहीं है।
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आईपीएल के आयोजन की सम्पूर्णता पर भी विचार किया जाना चाहिए। आपको बताते चलें कि आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग को लेकर बीसीसीआई ने 5 खिलाडियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं दूसरी तरफ अदालत ने सचिन पर राज्यसभा में शपथ लेने पर लगे रोक को भी इंकार कर दिया है।











Click it and Unblock the Notifications