रेलवे करेगी तत्काल टिकट में पहले वेटिंग क्लीयर

यानी अब किसी गाड़ी में अतिरिक्त कोच लगने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची को समाप्त करते समय उन यात्रियों को वरीयता दी जाएगी जिन्होंने तत्काल सेवा योजना में टिकट खरीदा है और प्रतीक्षा सूची में हैं।
रेल मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए कई अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेन चलने का फैसला किया है। जिनमें समय समय पर अतिरिक्त कोच लगाये जाएंगे।
साथ ही उन्होंने ये भी बताया की अगर किसी ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाया जाता है तो इसमें तत्काल सूचि के अंतर्गत आने वाले यात्रियों को वरीयता दी जायगी।गौरतलब है की रेलवे की तत्काल योजना के अंतर्गत टिकट लेने के लिए अतिरिक्त पैसे देने का प्रावधान है और वर्तमान में इस योजना के तहत टिकट 1 दिन पहले ही बुक किये जाते हैं।
गौरतलब है की पिछले साल ही रेलवे ने तत्काल टिकट के प्राप्ति के समय को घटाकर 1 दिन किया था जो पहले 2 दिन था।












Click it and Unblock the Notifications