टेलीफोन बिल जमा करने तक नहीं जा सकते ए राजा

30,000 करोड़ के 2जी घोटाले के मुख्य आरोपी मंगलवार को पंद्रह महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आये। बाहर तो आ गये लेकिन उनका जीवन किसी जेल से कम नहीं है। उन पर कोर्ट ने कई कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। कोर्ट के निर्देशानुसार राजा अपने गृह राज्य तमिलनाडु नहीं जा सकते। वो देश से बाहर नहीं जा सकते। यही नहीं वो किसी भी टेलीकॉम कंपनी के किसी भी दफ्तर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकते।
खैर प्रतिबंध चाहे जितने लगे हों, लेकिन एक बात जरूर है, राजा के समर्थक उनके जेल से बाहर आने पर बहुत खुश हैं। मंगलवार को राजा जैसे ही जेल से बाहर आये डीएमके सांसद, कार्यकर्ता व समर्थक जेल के बाहर ही आतिशबाजी करने लगे। हालांकि राजा के बाकी के 13 साथी अभी जेल में ही हैं। जेल से रिहा होने के बाद राजा सीधे मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित अपने आवास पर गये। शाम के करीब साढ़े सात बजे राजा जब वहां पहुंचे तो लोगों ने जमकर ढोल नगाड़े बजाये और मिठाईयां बांटीं।
खैर प्रतिबंध चाहे जितने लगा दिये हों, लेकिन सीबीआई के अधिकारी कोर्ट के फैसले से खुश नहीं हैं। उन्हें डर इस बात का है कि कहीं राजा अपने खिलाफ सबूतों से छेड़छाड़ न कर दें।












Click it and Unblock the Notifications