पानी भरने को लेकर झगड़े में अंतर्राष्ट्रीय पहलवान घायल

बताया जा रहा है कि सोमवार को पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में आरोपियों ने उनके कंधे पर चोट मारी है और डॉक्टर ने उनके कंधे का मांस फटने के कारण अब उनको करीब 7 दिन तक आराम करना होगा।
उल्लेखनीय है कि एशियशन चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुकी कैमरी रोड स्थित श्याम विहार कॉलोनी की सुमन कायत का सोमवार सुबह करीब 11 बजे उनके ही पड़ोस में रहने वाली नोजा देवी के साथ उस वक्त झगड़ा हो गया जब वह क्षेत्र के पंचायती नलके से पानी भरने के लिए गई थी और आरोपी महिला ने उनको पानी भरने की अपनी बारी कही।
इस दौरान नोजा देवी ने सतबीर, संजू, सुनील व अन्यों को बुला लिया और वे उसे मारपीट शुरू कर दी। बाद में घायल सुमन जब अस्पताल पहुंची तो भी पहलवान पर आरोपी पक्ष के अन्य साथियों ने हमला कर दिया था। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने सुमन के बयान दर्ज कर लिये हैं।












Click it and Unblock the Notifications