दिल्ली के एक मजिस्ट्रेट को व्यापारी ने जड़ा थप्पड़

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रोडरेज का शिकार इस बार दक्षिण पूर्वी जिले के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट संजय शर्मा हुए हैं। वे अपनी कार से घर लौट रहे थे। जब वे मूलचंद फ्लाईओवर के करीब पहुंचे तो उन्होंने अपनी गाड़ी मोड़ ली। क्योंकि उनके अर्दली ने उन्हें लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर छोड़ दिया था। लेन सकरा है इसलिए कुछ देर के लिए गाड़ी फंस गई। इसी बीच सुंदर नगर का रहने वाला व्यापारी अमित खन्ना (45) वहां पहुंचा और गाड़ी हटाने के लिए दबाव बनाने लगा औऱ जोरजोर से चिल्लाने लगा। हालांकि संजय शर्मा का कहना है कि उन्होंने उससे रुकने के लिए कहा था। पर वह तमतमाता हुए मेरे पास आया और गाली देने लगा। जब मैंने इसका प्रतिकार किया तो उसमें मेरे गाल पर थप्पड़ जड़ दिया जिससे मेरा ओठ पट गया और खून रिसने लगा। लेकिन जब उसने मेरी गाड़ी पर न्यायिक अधिकारी का बिल्ला देखा तो उसने मुझे छोड़ दिया।
इस घटना पर अतिरिक्त आयुक्त (दक्षिण पूर्व) अजय चौधरी का कहना था कि संजय शर्मा की शिकायत पर मामला लाजपत नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है। खन्ना को गिरफ्तार भी कर लिया गया पर उसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications