दुल्हा गश खाकर क्या गिरा दुल्हन भड़क गई

Wedding
दिल्ली (ब्यूरो)। बुलंदशहर के चौढेरा गांव में उस समय अजीबो गरीब हालात पैदा हो गए जब शादी के जश्न का दौर चल ही रहा था कि दुल्हन जिद पर अड़ गई कि वह अपने शौहर के साथ नहीं रह सकती। हुआ यों कि भीषण गर्मी के कारण निकाह के एक घंटे बाद विदाई की रस्म के दौरान दूल्हा गश खाकर गिर गया।

दुल्हन को लगा कि उसका शौहर किसी गंभीर बीमारी की चपेट में है। दुल्हन की कुछ सहेलियों ने भी उसे भड़का दिया कि अगर अभी तलाक नहीं हुआ तो बाद में मुसीबत हो जाएगा। दूसरी ओर दूल्हा किसी भी हालत में खूबसूरत दुल्हन को छोड़ना नहीं चाहता था। दुल्हन की जिद करने लगी कि वह किसी भी हाल में वह ससुराल नहीं जाएगी तो बारातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। दोनों पक्ष के की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में तलाक पर सहमति बनी। लेकिन इस्लामिक रिवाज के मुताबिक तलाक का अधिकार सिर्फ शौहर को होता है।

शौहर दुल्हन को छोड़ना नहीं चाहता था। लेकिन दोनों पक्षों के दबाव में आखिरकार शौहर हार मान गया और तलाक देने को तैयार हो गया। तलाक के बाद बरात बैरंग लौट गई। चौढेरा गांव में सोमवार दोपहर शिकारपुर तहसील क्षेत्र के डडुआ गांव से बारात आई थी। रस्मों रिवाज से निकाह भी हुआ। लेकिन विदाई की रस्म के दौरान हड़कंप मच गया, जब भीषण गर्मी के कारण दूल्हा को चक्कर आ गया और वह गिर गया। शौहर के धड़ाम होते ही आस-पास की लड़कियां हंसने लगीं। दुल्हन को इससे इतनी बेइज्जती महसूस हुई कि उसने ससुराल जाने से इनकार कर दिया।

युवती को लगातार समझाने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिलने पर गांव के बुजुर्गों के दखल पर दोनों पक्ष की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दुल्हन द्वारा ससुराल जाने से इनकार करने का हवाला देते हुए निकाह की रस्म पूरी होने के कारण दोनों में तलाक कराने का फैसला हुआ। शौहर मजबूरी में तलाक देने को तैयार हुआ। हालांकि तलाक तलाक कहते समय उसकी आंखों में आंसू थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+