हत्या करने आए हमलावरों को गांव वालों ने मार डाला

अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना अन्तर्ग जयबीर व राजबीर साथियों के साथ अल्टो कार (एचआर-51एल-0433) से रामबाबू के घर पहुंचे। हमलावरों ने रामबाबू व उसके बेटे तेजेन्द्र पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर गांव वाले वहां पहुंचे। लाठी-डंडों से लैस गांव वालों ने हमलावरों को घेर लिया। गांव वालों ने जयवीर व राजवीर को तो दबोच लिया लेकिन उनके अन्य साथी मौके से फरार हो गये।
गांव वालों ने गिरफ्त में आये जयवीर व राजवीर पर हमला कर दिया। गांव वालों ने दोनों की जमकर पिटाई कर हमलावरों की कार में आग लगा दी। गांव वालों की पिटाई में जयबीर व राजबीर की मौत हो गई। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कारतूस व असलहे बरामद किये।
पुलिस के मुताबिक अलीगढ़ के हीरपुर गांव निवासी रामबाबू डोरी लाल इण्टर कालेज में चपरासी के पद पर तैनात है। रामबाबू के ससुर रामजी लाल ने मृतक जयवीर की शादी तय की थी फिर उसे मना कर दिया। जिसको लेकर सात वर्षो से जयवीर की रंजिश चल रही थी। इसी बात को लेकर पांच वर्ष पहले जयवीर व राजवीर ने रामबाबू के बेटे कृष्णकुमार व ससुर रामजीलाल की हत्या कर दी थी। जिसको लेकर गांव वाले भी जयवीर व राजवीर से रंजिश रखने लगे थे ओर मौके की तलाश में थे। बीती रात गांव वालों को मौका मिल गया और हमला करने गए जयवीर व राजवीर को पीट-पीट कर मार डाला।












Click it and Unblock the Notifications