लखनऊ के गोमतीनगर में हत्‍या कर शव सड़क पर फेंका

Murder
लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके गोमती नगर के विरामखण्ड क्षेत्र में सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस जांच में पता चला कि शव नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कम्पनी में काम करने वाले स्टोर कीपर का है। जिसकी हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। हत्यारे ने शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे को ईंटों से कुचल दिया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शाहजहांपुर के जलालनगर निवासी राजीव कुमार सक्सेना(38) नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कम्पनी में बतौर स्टोर कीपर कार्य करता था। राजीव चार माह से कम्पनी में कार्य कर रहा था। कम्पनी की ओर से उसे विरामखण्ड सेक्टर-5 स्थित एक गेस्ट हाउस में एक कमरा दिया गया था। राजीव कुमार के साथ बाराबंकी रितेश जयसवाल रहता है।

रविवार को आधे दिन तक कार्र्य करने के बाद राजीव कुमार गेस्ट हाउस के लिए निकला लेकिन वह गेस्ट हाउस नहीं पहुंचा। सुबह राजीव कुमार का शव विरामखण्ड 5/1245 के सामने खून से लथपथ मिला। उसके सिर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। ऐसा लग रहा था कि हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए राजीव के सिर और चेहरे को बुरी तरह से कूच दिया था। शव मिलने की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

पुलिस शव की शिनाख्त की कोशिश कर ही रही थी कि उधर एक नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कम्पनी के कर्मचारी के रूप में हुई। शव की पहचान कम्पनी के ही एक दूसरे कर्मचारी ने की जो उस ओर से गुजर रहा था। उसने शव को देखते उसकी पहचान की। छानबीन की गयी तो राजीव कुमार का मोबाइल फोन और पर्स भी गायब मिला। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने राजीव की हत्या की सूचना उसकी मां आशालता को दी।

सूचना पाकर आलमबाग के श्रृंगारनगर में रहने वाले राजीव के चाचा संजय सक्सेना भी पहुंच गये। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अभी तक हत्यारों और हत्या की वजह का पता नहीं लगा सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+