बिहारी होने की सजा, चलती ट्रेन से फेंका 1 की मौत

अगर सूत्रों की माने तो इस पूरे घटनाक्रम में छात्रों का बिहार से होना एक मुझय वजह थी। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना अहमदाबाद के पास कनिज़ और मोहमदाबाद रेलवे स्टेशन के बीच की है। इस हादसे के दौरान मरने वाला छात्र लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड के उदयकांत महतो का 22 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार था।
वहीं इसका दोस्त घायल युवक राकेश कुमार शेखपुरा का निवासी है। ट्रेन में बैठे सूत्रों की अगर माने तो जब इन दोनों छात्रों द्वारा ये बताया गया की ये बिहार से है और परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे तो इन्हें एक एक करके चलती ट्रेन से नीचे भेज दिया गया।
घटना की जानकारी के बाद दोनों छात्रों के घर में कोहराम मच गया है जहाँ मृतक राजीव की मां पिता और बहन का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने जानकारी देते हुए बताया की राजीव रेलवे की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा देने अपने दोस्त के साथ अहमदाबाद गया था। साथ ही उसने दोपहर 12 बजे के लगभग अपने पिता को परीक्षा अच्छी होने की भी सूचना दी थी। साथ ही उसने ये भी बताया था कि वो गुजरात में ही रह रहे राकेश के जीजा के पास भी जाने वाला है और उसी शाम गाड़ी पकड़ के एक दो दिन में वापस अपने घर बिहार आ जायगा।
राजीव के पिता ने ये भी बताया की उसी शाम लगभग 4 बजे उन्हें अहमदाबाद रेलवे पुलिस की तरफ से आये फोन के जरिये घटना की जानकारी हुई वो लोग शव लेने निकल चुकें हैं। वहीं मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications