फतेहाबाद में फिर मिले पोलियो आशंकित बच्चे

तीन वर्षीय बच्ची को सोमवार दोपहर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची को चलने में दिक्कत है। इसीलिए इस केस को पोलियो आशंकित माना गया है। दो रोज पहले शहर के जगजीवनपुरा में रहने वाले बच्चे को भी इसी आशंका से अस्पताल लाया गया। इस बच्चे के मल के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
पहले भी मिले थे दो बच्चे
इससे पहले जिले के खंड भूना में पोलियो आशंकित दो बच्चे मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला अस्पताल में पीडि़त बच्चे के शौच के सैंपल लेने के लिए आ गया। भूना निवासी सुशील का साढ़े 3 साल के बेटे संजीव को पांव में दर्द हो रहा था और पांव भी थोड़ा कमजोर हो गया। संजीव के अभिभावकों ने जब भूना में इसका ईलाज करवाने की कोशिश की तो चिकित्सक को पोलियो का अंदेशा हुआ तो उसने संजीव को फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में दिखाने की सलाह दी ताकि संजीव के सैंपल लेकर विभाग अपना शक दूर करे।
भूना से ही एक बच्चे के माता-पिता अपने बच्चे को पोलियो के लक्षण दिखने पर दिखाने के लिए सामान्य अस्पताल लाए थे। परंतु टेस्ट करवाने से पूर्व ही वो पीजीआई में ईलाज की बात कहकर अपने बच्चे को लेकर अस्पताल से चले गए। अस्पताल के रिकार्ड के मुताबिक उस बच्चे की पहचान कुलदीप पुत्र लेखराज निवासी भूना के रूप में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications