दिल्ली-पलवल लेडिज स्पेशल ट्रेन में लगेगा टॉयलेट

Train
फरीदाबाद। दिल्ली-पलवल रूट पर चलने वाली लेडीज स्पेशल ट्रेन अब जल्द ही महिलाओं के लिए ज्यादा आरामदायक हो जाएगी। रेलवे विभाग इसमें बहुत जल्द टॉयलेट का इंतजाम करने वाली है। इसके बाद एनसीआर में चलने वाली यह पहली लेडीज स्पेशल ट्रेन होगी, जिसमें इस तरह की सुविधा होगी। कुछ साल पहले रेलवे बजट के दौरान शटल ट्रेनों में भी टॉयलेट का इंतजाम किए जाने की घोषणा हुई थी। इसके बाद रेलवे ने जांच की, जिसमें पता चला कि सिर्फ मेमु और डीएमयू शटल के कोच में ही टॉयलेट बनाने के लिए स्पेस होता है। इसके बाद कोच तैयार किए गए।

अब दिल्ली डिविजन के पास भी मेमु ट्रेन के टॉयलेट से लैस कोच हैं। दिल्ली - अंबाला रूट पर चलने वाली मेमु शटल ट्रेन में ऐसे 7 कोचों का ट्रायल भी चल रहा है। इन कोचों में दोनों एंड पर एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह एक-एक टॉयलेट बना हुआ है। साथ ही, वॉशबेसिन का भी इंतजाम है। फिलहाल, इनके ट्रायल के दौरान किसी तरह की खामी नजर नहीं आई है।

मेमू शटल का सफर 4 से 5 घंटे के अंदर पूरा हो जाता है। इससे टॉयलेट में पानी खत्म होने का झंझट भी नहीं रहता। रेलवे के पास अभी तक ऐसी कोई तरकीब नहीं है, जिससे ईएमयू ट्रेन में टॉयलेट का इंतजाम किया जा सके। मगर दिल्ली-पलवल रूट पर चलने वाली लेडीज स्पेशल मेमु ट्रेन है। इस वजह से इस ट्रेन में टॉयलेट का इंतजाम करना संभव है, जबकि बाकी रूटों पर चलने वाली लेडीज स्पेशल ईएमयू ट्रेनें हैं।

नॉर्दर्न रेलवे के प्रवक्त का कहना है कि हमारे पास मेेमु ट्रेन के टॉयलेट से लैस कोच हैं। दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली मेमु ट्रेन में इन कोचों को लगाया भी गया है। दिल्ली - पलवल रूट की लेडीज स्पेशल में यात्रा करने वाली यात्रियों की ओर से ट्रेन में टॉयलेट की व्यवस्था करने की मांग आई है और उनकी इस मांग को मान लिया गया है। बहुत जल्द इस लेडीज स्पेशल ट्रेन में भी टॉयलेट युक्त कोच लगा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+