बिहार में सत्तू खाने से 9 मजदूरों की मौत

सोमवार की रात जहरीला सत्तू खाने से 15 में से 9 लोगो की मौत हो गयी, बाकी छह अस्पताल में भर्ती है। जहांबाद के अलवर मोड पर पिछले तीस वर्षो से सत्तू बेच रहे एक वृद्ध दंपत्ति की झोपड़ी नुमा दुकान है, शायद वे जहां से सत्तू खरीदे होंगे वहीं पर जहर मिला होगा। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी होगी।
सत्तू खाकर नौ की तो मौत हो गयी लेकिन बचे लोगो को पटना के अस्पातल में भर्ती कराया गया है। राज्य सरकार ने इस घटना में मरे हर एक परिवार को दो-दो लाख रूपये देने का वादा किया है। लोगों ने बताया कि इन लोगों ने दोपहर को सत्तू खरीद कर खाया और शाम होते होते उनकी हालत खराब हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications