लखनऊ में युवती की गला घोंटकर हत्या

Girl Murder
लखनऊ। राजधानी लखनऊ से सटे गोसाईगंज इलाके में एक किसान की बेटी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। युवती का शव रविवार की सुबह गांव के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग हो सकती है जबकि परिजन इन बातों से इनकार कर रहे हैं।

गोसाईगंज के चमरकलिया गांव निवासी किसान रामरतन की बेटी चांदनी(20) शनिवार की रात घर से शौच के लिए निकली थी। चांदनी जब काफी देर घर नहीं लौटी तो घरवालों ने उसको तलाशना शुरू किया लेकिन रात भर खोजने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। सुबह चांदनी का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला।

ग्रामीणों ने जब इस बात की जानकारी चांदनी के परिजनों को दी तो गांव में हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुच गयी। शव सड़क पर पेट के बल पड़ा हुआ था। परिजनों ने शव को सीधा किया तो पता चला कि वह उनकी बेटी चांदनी का शव है। चांदनी के गले में दुपट्टे कसा था पुलिस ने कहा कि शव को देखकर ऐसा लगता था कि किसी ने दुपट्टे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी हो।

छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने बताया कि चांदनी की 25 जून को शादी तय थी और 1 जून को उसका तिलक था। घरवाले चांदनी की हत्या की बात कह रहे हैं पर किसी पर कोई शक नहीं जता रहे हैं। अभी तक की छानबीन में पुलिस इस बात को मान रही है कि चांदनी की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गयी है।

सीओ मोहनलालगंज अजय प्रताप ने बताया कि चांदनी पढ़ाई के चलते अपनी बड़ी बहन के घर लोनी कटरा बाराबंकी में रहती थी। चांदनी का वहां भी कुछ लोगों से मिलना-जुलना था। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर बिंदू पर छानबीन कर रही है। चांदनी के परिवार में मां, चार भाई और तीन बहने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+