बायोडेटा में गलत सूचना देने पर याहू के CEO का इस्तीफा

Yahoo
वाशिंगटन। इंटरनेट सर्च इंजन याहू के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्‍कॉट थैम्‍पसन ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। याहू ने रविवार को बताया क‍ि फिलहाल रॉस लेविंसन को नया सीईओ नियुक्‍त कर दिया गया है। थैम्‍पसन पर अपनी योग्‍यता संबंधी गलत सूचना देने का आरोप लगाया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्‍हुआ की रिपोर्ट के अनुसार के बोर्ड ने फ्रेड एमोरोसो का कम्‍पनी का नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। याहू ने अपने बयान में थैम्‍पसन के इस्‍तीफा देने वाली बात बताई, और लेविंसन को नया सीईओ चुनने की घोषणा की गयी। थैम्‍पसन की नियुक्‍ती जनवरी 2012 में की गयी थी।

याहू के सहयोगी डैन लोएब ने थैम्‍पसन पर शैक्षणिक योग्‍यता संबंधी गलत सूचना देने का आरोप लगाया गया था। थैम्‍पसन ने अपनी योग्‍यता पर दावा करते हुए कहा था क‍ि उसने स्‍टोनहिल कॉलेज से कम्‍पयूटर विज्ञान में स्‍नातक है। इसके बाद उसके ऊपर कई आरोप लगते चले गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+