नेपाल में विमान हादसा, 15 भारतियों सहित 16 की मौत

अग्नि एयरवेज के इस डोर्नियर श्रेणी विमान ने पोखरा से उड़ान भरी थी। विमान में सवार पांच लोगों को सुरक्षित बचाए जाने की भी खबर है। घायलों को स्थानीय अस्पमाल में भर्ती कराया गया है। राहत कार्य चल रहा है। जोमसोम नेपाल घूमने आने वाले सैलानियों की पसंदीदी जगहों में से है।
यह काठमांडू से उत्तर पश्चिम दिशा में लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर बसा है। एयरवेज के एक अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार मुसाफिरों की लिस्ट मंगाई जा रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि अभी शवों की शिनाख्त चल रही है। पुलिस अधिकारी नर्श्वेर आर्यल ने बताया कि 16 लोग भारतीय समेत अन्य पश्चिमी देश के हैं।
बाकी के लोगों के बारे में अभी पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद विमान के टुकड़े-टुकड़े हो गए, लेकिन उसमें आग नहीं लगी।












Click it and Unblock the Notifications