अब वीआईपी ट्रेनों में होंगी ट्रेन होस्टेस

रेलवे अफसरों की मानें तो यह कदम रेलवे की छवी सुधारने के लिये किया गया है। रेलवे के वरिष्ठ अफसर ने बताया कि मुसाफिरों की तरफ से अक्सर शिकायतें मिलती रहती हैं। कई बार वेंडरों से मुसाफिरों का झगड़ा हो जाता है। पैंट्री कार में तैनात युवक भी कभी यात्रियों पर भारी पड़ जाते हैं। इससे रेलवे की छवि खराब होती है। इन शिकायतों से पार पाने के लिए ही रेलवे ने ट्रेन होस्टेस की बहाली करने का फंडा अपनाया है।
सेलेक्शन के बाद युवतियों की होगी ट्रेनिंग
ट्रेन होस्टेस की तैनाती के लिए युवतियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद बाकायदा इनकी ट्रेनिंग होगी। ट्रेनिंग आइआरसीटीसी के तहत होने की बात चल रही है। ट्रेनिंग के बाद ही इन युवतियों को राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में तैनात किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications