डायबिटीज के मरीजों को जम कर मिठाई खाने का मौका मिलेगा

वैज्ञानिकों ने दो अलग दवाओं को एक साथ मिला कर डायबिटीक चूहे को दी तो हैरतअंगेज रूप से उसमें इंसुलीन बनने लगी और वह आम चूहों की तरह हो गया। इससे वैज्ञानिक अति उत्साहित हैं। सारी दुनिया में डायबिटीज अभिशाप के रूप में करोड़ो लोगों की जिंदगी को नरक बना दिया है। वह न तो मिठाई खा सकते हैं न आइसक्रीम खा सकते हैं। उनके अंग कब खराब हो जाएं भरोसा नहीं। हाल ही आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अगले 10 वर्षों में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दो गुनी हो जाएगी। अपर-मध्यम आय वाले देशों में 80% अधिक मौतें डायबिटीज से होंगी। हालांकि स्वस्थ भोजन और 30 मिनट तक शारीरिक व्यायाम कर डायबिटीज से बचाव किया जा सकता है।
हालांकि यह प्रयोग चूहों पर किया गया है, लेकिन वैज्ञानिकों को भरोसा है कि डायबिटीज के मरीजों की जिंदगी में रोशनी आने वाली है। इससे अब भरोसा हो गया है कि शरीर में नेचुरल तरीके से इंसुलीन पैदा की जा सकती है। कैलफोर्निया के बेकमेन रिसर्च इंस्टीयूट के वैज्ञानिक अब आदमी पर ट्रायल करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि आदमी पर प्रयोग से पहले इस पर लंबी प्रक्रिया चलेगी। किन दो दवाओं को मिला कर इसका इस्तेमाल किया गया है। इसका खुलासा नहीं किया गया है। इस डर से कि कहीं आम लोग बिना समझे इसे इस्तेमाल न करने लगें।












Click it and Unblock the Notifications