चुनिंदा लोगों के हाथ मे हैं लोकतंत्र की सत्ता: अन्ना

अन्ना हजारे ने कहा कि आज सरकार की ओर से करोड़ो रूपये खर्च किये जाते हैं लेकिन पूरे राशि का 10 प्रतिशत ही लोगों तक पहुंच पाता है। ऐसी स्थित में देश का कोई भविष्य नहीं हो सकता। अन्ना ने कहा कि सत्ता केंद्रीकरण ही देश में भ्रष्टाचार का मुख्य कारण है और वर्तमान में सत्ता का विकेंद्रीकरण समय की आवश्यकता है तथा ग्राम सभाओं जैसे स्थानीय स्वशासन इकाइयों को मजबूत बनाये जाने की जरुरत है।
मालूम हो कि अन्ना हजारे अपनी जागरूकता अभियान के तहत महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों की यात्रा कर रहे है। वहीं अर्मी चीफ वीके सिंह का अन्ना के मुहिम में शामिल होने की चर्चा ने पूरे अभियान को एक नया बल दे दिया है। फिलहाल वीके सिंह की तरफ से इस बावत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है मगर अन्ना हजारे की तरफ से वीके सिंह को खुला न्यौता भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications