दिल्ली के एम्स की नर्सें भी होंगी हाइटेक

संभव है कि यह अगले हफ्ते से ही लागू हो जाए। हालांकि अभी दो विभागों में ही इसे लागू करने की तैयारी है पर सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन साल के अंत तक अस्पताल के सभी विभागों में लागू कर देगा।
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कागजों से मुक्ति की तैयारी लंबे समय से चल रही थी पर उसकी व्यवस्था नहीं बन पा रही थी पर अब दो विभाग में इसे लागू किया जा रहा है। वैसे चर्चा है कि इस साल के अंत तक अस्पताल के सारे विभागों को भी आनलाइन कर दिया जाएगा।
इसी को देखते हुए अस्पताल में अब भर्ती, पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफों की प्रक्रिया भी आनलाइन की जा रही है। सभी स्टाफों के पर्सनल, शैक्षिक और परफार्मेंस रिकार्ड भी आनलाइन करने की तैयारी है। इसकी इंचार्ज राजकुमारी अमृतकौर को बनाया गया है।
अस्पताल के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि काफी प्रयास के बाद हमलोग आखिरकार कागजी कारवाइयों से मुक्त होने जा रहे हैं। अब सारी सुविधाएं आनलाइन उपलब्ध होगीं और अस्पताल कागजी कारवाई से मुक्त हो जायेगा। जिससे सारी सुविधा लोगों को एक ही जगह पर उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications