एयर इंडिया: 75 पायलट बर्खास्‍त, 30 उड़ाने रद्द

Air India
एयर इंडिया की हड़ताल खत्‍म होने का नाम ही नहीं ले रही, रविवार को हड़ताल का 6वां दिन शुरू हो गया है। इससे प्रभावित होकर लगभग 30 उड़ाने रद्द हो गयी है। अब तक लगभग 75 पायलटों को बर्खास्‍त कर दिया गया है। पायलटों ने आरोप लगाया है कि प्रबंधन उनकी मांगो को सुनने के लिए तैयार ही नहीं है।

इंडियन पायलट्स गिल्‍ड (आईपीजी) के अध्यक्ष जितेंद्र अवहाड है कि मांगो के संदर्भ में हम प्रबंधन को कई बार पत्र लिख चुके है। उन्‍होंने कहा कि हम एयर इंडिया को बचाया चाहते है, हम सरकार और प्रबंधन के बात करना चाहते है। उन्‍होंने कहा कि हमने वार्ता के लिए सरकार के सामने कोई सर्त नहीं रखी है।

एयर इंडिया के पायलटों के हड़ताल का आज चौथा दिन है, लेकिन अभी तक हड़ताल खत्‍म होने का कोई आधार नहीं दिख रहा। हवाई यात्रियों की दिक्‍कत और हड़ताल को देखते हुए आज (शुक्रवार) केंद्रीय विमानन मंत्री अजीत सिंह मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे। तीसरे दिन की हड़ताल के बाद 9 और पायलटों को बर्खास्‍त कर दिया है। अब कुल बर्खास्‍त पायलटों की संख्‍या 19 हो गयी है।

गौरतलब है क‍ि एयर इंडिया मैनेजमेंट ने हड़ताल पर गए पायलटों को काम पर लौटने के लिए आज (शुक्रवार) दोपहर 12 बजे तक की डेडलाइन दी थी।

एयर इंडिया पायलटों की हड़ताल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है और याचिका दायर की है। अभी हाल ही में हाईकोर्ट ने पायलटों को लौटने के लिए कहा था। हड़ताल से न लौटने पर एयर इंडिया पायलटों को बर्खास्‍त करता जा रहा है। एयर इंडिया ने पायलटों को लौटने के लिए डेडलाइन दे दी है।

दूसरी तरफ पायलटों के संगठन आईपीजे ने झुकने से इन्‍कार कर दिया है। उन्‍होंने कहा है क‍ि जबतक पायलटों की बर्खास्‍त का आदेश वापस नहीं होगा तबतक काम पर लौटने का कोई सवाल ही खडा़ नहीं होता। मैनेजमेंट ने कहा है कि पायलटों को बताना होगा कि वह काम पर आ रहे है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+