अखिलेश ने चकना चूर किये माया के 26 ख्वाब

साथ ही इस बैठक में 30 से 40 साल के लोगों को एक हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने और आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग में संविदा पर नियुक्त डॉक्टरों की वेतन वृद्धि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी के फैसले पर मुहर लगा दी गयी है।
गौरतलब है की अखिलेश यादव के 15 मार्च को सपथ लेने के बाद से ही इस बात के कयास लगाये जा रहे थे की उनकी सरकार द्वारा पिछली बसपा सरकार को करारा जवाब दिया जायगा।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की ये निर्णय शुक्रवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान लिए गए है। इस निर्णय में ये बात सर्व सम्मति से सामने आई की पिछली बसपा सरकार द्वारा पारित वित्तीय वर्ष 2012-13 में किए गए वित्तीय प्रावधानों के अनुसार इन 26 योजनाओं को समाप्त कर दिए जाने से राज्य कोष में 4861.72 करोड़ रुपए की बचत होगी जिसे वर्तमान वित्तीय वर्ष के मूल बजट में समायोजित करके नई योजनाओं के लिए लगाया जायगा।
आपको बता दें की लखनऊ में बनने वाले कांशीराम इको गार्डन, परिवर्तन चौक, डा अम्बेडकर प्रतीक स्थल के सौंदर्यीकरण व अनुरक्षण कार्य के लिए भी आने वाले बजट में कोई प्रावधान नहीं किया जाएगा। वर्तमान सरकार ने तर्क रखते हुए कहा है की ये व्यर्थ के कार्य हैं जिनसे राज्यकोष को नुक्सान का सामना करना पड़ रहा था।
आपको रू-ब-रू करातें हैं उन योजनाओं से जो इस बैठक में समाप्त की गयी हैं-
- काशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना
- काशीराम ग्रीन [ईको] गार्डन का निर्माण
- लखनऊ में परिवर्तन चौक एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर प्रतीक स्थल के सौंदर्यीकरण व अनुरक्षण कार्य
- महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना
- काशीराम शहरी दलित बाहुल्य बस्ती समग्र विकास योजना
- महामाया आवास योजना
- महामाया सर्वजन आवास योजना
- सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना [प्राविधिक शिक्षा]
- सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना [व्यवसायिक शिक्षा]
- काशीराम शहरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत रोजगार सृजन
- सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना [माध्यमिक शिक्षा]
- डॉ. अम्बेडकर ग्रामों में सीसी रोड तथा केसी ड्रेन का निर्माण
- संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विशेष प्रोत्साहन
- सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना [अल्पसंख्यक कल्याण]
- डॉ. अंबेडकर ग्राम सभा विकास योजना
- छात्र/छात्राओं के लिए विभागीय छात्रावासों का निर्माण
- रोजगार सृजन, प्रशिक्षण एवं अवस्थापना सुविधा
- अनुसूचित जाति - छात्रवृत्ति योजना
- कोल जातियों का एकीकृत विकास
- डॉ. अंबेडकर सामुदायिक विकास केन्द्रों का निर्माण
- मान्यता प्राप्त अनुसूचित बाहुल्य प्राथमिक विद्यालयों को एकमुश्त सहायता
- गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों को विदेश शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता
- काशीराम शहरी गरीब आवास योजना के अंतर्गत मार्ग निर्माण व पुनर्निमार्ण के चालू कार्य
- डॉ. अंबेडकर ग्राम सभा विकास योजना के अंतर्गत चयनित ग्रामों में सड़कों का निर्माण
- डॉ. भीमराव अंबेडकर नलकूप योजना
- डॉ. अंबेडकर सामूहिक नलकूप योजना












Click it and Unblock the Notifications